

भारत में पाँच सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र (Top 5 Solar Power Plant In India)
भारत के राष्ट्रीय सौर मिशन को 2010 तक सिर्फ 10 GW तक ही स्थापित किया गया था| साथ ही वर्ष 2020 के अंत तक इसको 20 GW तक पहुँचाने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था। पिछले वर्षों में सौर ऊर्जा क्षेत्र में होनेवाली महत्वपूर्ण गतिविधि के कारण, भारत ने अपने लक्ष्य को काफी ऊपर किया है और अब 2022 तक 100GW सौर ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
आज भारत अपने सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में एशिया में तीसरे और दुनिया में पांचवे स्थान पर है वर्तमान में यह अक्षय ऊर्जा की कुल क्षमता का लगभग 38% है। देश के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में स्थित हैं।
भारत के 5 सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट: 2026 तुलना
|
रैंक |
सोलर पावर प्लांट |
राज्य |
क्षमता |
|
1 |
भाड़ला सोलर पार्क |
राजस्थान |
2,245 MW |
|
2 |
पवागड़ा सोलर पार्क |
कर्नाटक |
2,000 MW |
|
3 |
एनपी कुंटा सोलर पार्क |
आंध्र प्रदेश |
1,500 MW* |
|
4 |
कुर्नूल अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क |
आंध्र प्रदेश |
1,000 MW |
|
5 |
रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क |
मध्य प्रदेश |
750 MW |
स्रोत: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE), भारत सरकार और संबंधित राज्य सरकारों के उपलब्ध आंकड़े।
* नोट: एनपी कुंटा के मामले में 1,500 MW पार्क की कुल नियोजित क्षमता है, जबकि पुराने स्रोतों में 978.5 MW की स्थापित/कमीशन क्षमता का उल्लेख मिलता है। इसलिए article में इसे स्पष्ट रूप से “पार्क की कुल क्षमता” के रूप में label करना बेहतर रहेगा।
भारत के पांच सबसे सौर ऊर्जा संयंत्र (Solar power plant)
नीचे दिए गए सौर ऊर्जा संयंत्र (Solar power plant), उनके द्वारा उत्पादित पावर के आधार पर हैं। भारत में वर्तमान में बिजली उत्पादन का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट भाड़ला सोलर पार्क है।

भाड़ला सोलर पार्क, राजस्थान
- स्थान: भाड़ला, जोधपुर
- बिजली उत्पादन: 2245 मेगावाट
- पार्क का क्षेत्रफल: 14000 एकड़
यह बिजली उत्पादन के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क है एवं क्षेत्र के मामले में दूसरा सबसे बड़ा सोलर पार्क है। भाड़ला में औसतन तापमान 46 से 48 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है। जो भौगोलिक दृष्टि से बिलकुल विपरीत है, क्योंकि गर्म हवाएं और रेत के तूफान अक्सर जगह को अधिक ढँक लेते हैं। भाड़ला लगभग 45 वर्ग
किलोमीटर में फैला एक रेतीला, सूखा और शुष्क क्षेत्र है। इस सोलर पार्क को बनाने में खर्च होने वाली औसत धनराशि लगभग 10,000 करोड़ है। इस सोलर प्लांट का विकास कई स्टॉकोल्डेर्स द्वारा किया जा रहा है। इस सोलर पार्क के निर्माण और रखरखाव कार्य को विकास कंपनी लिमिटेड (राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड की एक सहायक कंपनी), सौर्य ऊर्जा कंपनी (गवर्नमेंट ऑफ़ राजस्थान और IL&FS एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी की जॉइंट वेंचर कंपनी), और अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान आदि के द्वारा कराया जा रहा है|

पवागड़ा सोलर पार्क, कर्नाटका
- स्थान: पलावल्ली, कर्नाटक
- बिजली उत्पादन: 2050 MW
- पार्क का क्षेत्रफल: 13000 एकड़
यह सोलर पार्क कर्नाटक में स्थित है| इसके अत्यधिक सहायक भौगलिक स्थिति के कारण कई अन्य सोलर प्लांट्स को सहायता प्रदान करता है। इस सोलर पार्क ने वर्ष 2019 में ही ऊर्जा उत्पादन शुरू कर दिया था| यह सोलर पार्क का निर्माण कर्नाटक सोलर पार्क डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (KSPDCL), जो सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) एवं कर्नाटक रिन्यूएबल एनर्जी (KREDL) की जॉइंट वेंचर कंपनी है, एवं नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) की मदद से विकसित किया गया है|

कुर्नूल अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क, आंध्र प्रदेश
- स्थान: कुर्नूल, आंध्र प्रदेश
- बिजली उत्पादन: 1000 MW
- पार्क का क्षेत्रफल: 5,932.32 एकड़
कुर्नूल अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में 5,932.32 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इस समय दुनिया के सबसे बड़े सौर पार्क में से एक है। इस प्लांट को 2 वर्षों के भीतर आंध्र प्रदेश सौर ऊर्जा निगम, आंध्र प्रदेश जनरेशन कॉर्पोरेशन और न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर स्थापित किया गया था। इस सोलर पार्क को बनाने में खर्च होने वाली औसत धनराशि लगभग 7,143 करोड़ रुपये थी।

एनपी कुंटा अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क, आंध्र प्रदेश
- स्थान: अनंतपुरम, आंध्र प्रदेश
- बिजली उत्पादन: 978.5 MW
- पार्क का क्षेत्रफल: 7,924.76 एकड़
इस सोलर पार्क को अनंतपुरम अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क के रूप में भी जाना जाता है| जो भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के नंबुलपुलकुंटा मंडल में 7,924.76 एकड़ के कुल क्षेत्र में फैला हुआ है। मई 2016 में कमीशन किया गया, यह पार्क आंध्र प्रदेश सोलर पावर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, APSPCL के द्वारा own किया जाता है।

रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क, मध्य प्रदेश
- स्थान: रीवा, मध्य प्रदेश
- बिजली उत्पादन: 750 MW
- पार्क का क्षेत्रफल: 1590 एकड़
रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर का निर्माण, रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (RUMSL) के द्वारा किया गया है। जो मध्य प्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड (MPUVNL) और सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के बीच एक जॉइंट वेंचर है। यह भारत की अब तक की पहली और एकमात्र सौर परियोजना है जिसको Clean Technology Fund, CTF के द्वारा फण्ड मिला है। यह World Bank’s International Finance Corporation से कन्सेशनल ऋण प्राप्त करने वाला भारत का एकमात्र सोलर पावर प्लांट भी है।
यह भारत में पाँच सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी थी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो या आप किसी भी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें Ornate Solar के साथ ।
Also Read: The 5 Largest Solar Power Plants in the World
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र कौन सा है?
भाड़ला सोलर पार्क, राजस्थान, भारत के सबसे बड़े सौर पार्कों में से एक है, जिसकी क्षमता 2,245 MW है।
भारत के प्रमुख सौर ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित हैं?
प्रमुख बड़े सौर पार्क राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में स्थित हैं।
सोलर पार्क और सोलर पावर प्लांट में क्या अंतर है?
सोलर पावर प्लांट बिजली का उत्पादन करता है, जबकि सोलर पार्क बड़े क्षेत्र में एक या कई सौर परियोजनाओं के विकास के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराता है।
ऑर्नेट सोलर
Ornate Solar एक अग्रणी सोलर कंपनी है, जिसे इस क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हमारा उद्देश्य दुनिया भर में सोलर इंस्टॉलेशन के तरीके को नए सिरे से परिभाषित करना है।
हम न केवल सर्वश्रेष्ठ सोलर ब्रांड्स के साथ साझेदारी करते हैं, बल्कि अपने उच्च गुणवत्ता वाले सोलर समाधान भी विकसित करते हैं। इनमें सोलर इनवर्टर, सोलर एक्सेसरीज, InRoof और अन्य समाधान शामिल हैं। हमारा लक्ष्य आधुनिक, विश्वसनीय और प्रभावी सोलर समाधान उपलब्ध कराना है।
Ornate Solar एक विश्वसनीय भारत में BESS निर्माता भी है। हमने UnityESS विकसित किया है, जो एक उन्नत एनर्जी स्टोरेज समाधान है और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति तथा ऊर्जा स्वतंत्रता को सक्षम बनाता है।
यदि आप उच्च गुणवत्ता वाले सोलर समाधान की तलाश में हैं, तो अपने विकल्पों पर चर्चा करने के लिए हमें 1800 2026 252 पर कॉल करें।












can you please post a blog regarding biggest solar plants globally?